पटना, दिसम्बर 28 -- यौन शोषण के खिलाफ गोपनीय तरीके से शिकायत करने को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सी-बॉक्स पोर्टल बनाया है। बिहार में अब तक इस पोर्टल से चार लाख से अधिक महिला और पुरुष जुड़ चुके हैं। अब ये अपनी शिकायत सीधा सी-बॉक्स पर कर सकते हैं। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सरकारी और निजी कार्यालय में यौन उत्पीड़न के खिलाफ महिला और पुरुष कर्मी मुखर हो, इसके लिए मंत्रालय ने सभी कार्यालय में आंतरिक समिति गठन करने का निर्देश दिया है। बिहार में महिला एवं बाल विकास निगम ने एक सर्वे करवाया है। सर्वे राज्य भर में सरकारी और निजी कार्यालय की संख्या जानने को था। इसमें कुल 55 सौ कार्यालय चिह्नित किए गए हैं। इन कार्यालयों को जनवरी 2026 तक आंतरिक समिति का गठन कर लेना है। अब तक 35 सौ कार्...