रुडकी, फरवरी 15 -- एनसीसी के वरिष्ठ स्कंध कैडेटों के लिए सी प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार को आईआईटी परिसर स्थित गार्गी भवन में संपन्न हुआ। परीक्षा में 731 कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही कैडेटों का उत्साह देखने को मिला। एनसीसी विभाग के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर ने बताया कि परीक्षा का संचालन कर्नल वीरेंद्र नेगी तथा लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र चौहान के निर्देशन में किया गया। परीक्षा में कैडेटों से तीन वर्षों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट-बैटल क्राफ्ट और करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा का निरीक्षण एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया। उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि सी प्रमाण पत्र एनसीसी कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.