बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। बरेली कॉलेज मैदान व आर्मी पब्लिक स्कूल में शनिवार को संपन्न हुई एनसीसी की सी प्रमाण पत्र के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा। सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले कैडेट्स को 15 नंबर का भारांक अधिकांश प्रतियोगिकी परीक्षाओं में प्राप्त होता है। तीन वर्ष के प्रशिक्षण के बाद सी प्रमाण पत्र की परीक्षा कैडेट्स दे सकता है। रविवार को दोनों ही जगहों पर सी प्रमाण पत्रों के लिए लिखित परीक्षा सभी कैडेट्स की होगी। लेफ्टिनेंट प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि आर्मी पब्लिक में 246 व बरेली कॉलेज में 200 से अधिक कैडेट्स परीक्षा के लिए उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...