वाराणसी, फरवरी 10 -- पिंडरा (वाराणसी)। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट ) में कूटचित दस्तावेज तैयार कर परीक्षा देने के मामले में जेठानी और देवरानी को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस ने रविवार को बताया था कि जेठानी के स्थान पर देवरानी परीक्षा दे रही थी जबकि सोमवार को स्पष्ट किया कि जेठानी अंजू यादव परीक्षा देती पकड़ी गई थी। वह अपनी देवरानी अर्चना यादव के स्थान पर चकरमा स्थित सुभाष चन्द्र महाविद्यालय के केंद्र पर परीक्षा दे रही थी। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार अंजू और अर्चना यादव को उसके आजमगढ़ के पहलवानपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...