बोकारो, दिसम्बर 17 -- बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर एस 6 ग्रेड से उपर के कर्मचारियों के लिए सी टाइप आवास आवंटित कराने का सर्कुलर निकालने की मांग की है। यूनियन पूर्व में कई पत्रों के माध्यम से व 10 दिसंबर के हड़ताल के चार्टर ऑफ डिमांड के माध्यम से मांग कर चुकी है कि एस6 ग्रेड से उपर के वरिष्ठ गैर कार्यपालक कर्मियों को सी टाईप आवास आवंटित किया जाय। पत्र के माध्यम से यह सुझाव भी दिया गया है कि जिन आवासो को 10 बार आवंटन होने के बाद भी कर्मचारी नही लेते है, तो उन्ही आवासो को लाईसेंस पर या थर्ड पार्टी आवंटित करने की मांग की। सी टाईप आवास के सर्कुलर में अभी भी 429 सी टाईप आवास खाली दिखा रहा है। वर्तमान डी व ई टाईप आवासो का क्षेत्रफल वर्तमान समय के हिसाब से, कर्मचारियों के पुरे परिवार के लिए कम स...