बगहा, जनवरी 16 -- नरकटियागंज। गौनाहा थाना के मठ मझरिया गांव में सीढ़ी से गिरकर प्रभु साह (65) बुरी तरह से घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन उन्हें शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए । जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र उपेंद्र कुमार ने बताया कि घर में सीढ़ी पर अचानक उनके पिता प्रभु साह गिर गए। गिरने के बाद उनको अन्य लोगों की मदद से नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विवेक रंजन एवं डॉ सौरभ कुमार भारती ने बताया कि सीढ़ी से गिरने के बाद उनको गंभीर चोटे आई थीं। अस्पताल में लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...