गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 19489/19490 अहमदाबाद-गोरखपुर और 19091/19092 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को सीहोर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। जानकारी के अनुसार, 22 व 24 फरवरी को अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19489/19490) सीहोर स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। इसी तरह 22 व 23 फरवरी को बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (19091/19490)सीहोर स्टेशन रूकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...