सीहोर, जनवरी 4 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नर्मदा नदी में नहाने उतरे दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम नर्मदा तट स्थित बाबरी घाट पर हुई। विकास रेहटी थाना क्षेत्र के महगांव जदीद गांव निवासी आत्माराम यादव के पुत्र विकास यादव (16) और शुभम यादव (15) अपने ताऊ भीम यदुवंशी के साथ जिले के बाबरी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हरदा लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बाबरी घाट पर नौका आने में देरी होने पर शुभम नहाने के लिए नदी में उतर गया और अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। इस मामले की जानकारी देते हुए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) रवि शर्मा ने बताया कि शुभम को बचाने के लिए विकास भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.