अयोध्या, जून 13 -- जाना बाजार, संवाददाता। हैदरगंज क्षेत्र के सीहीपुर कबीरधाम में भजन कीर्तन सत्संग और भंडारे का आयोजन हुआ। लगभग 100 वर्ष पूर्व से चली आ रही इस परंपरा में इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की और इस धार्मिक आयोजन को और भी यादगार बना दिया। सीहीपुर धाम, जो हैदरगंज फुलौना मार्ग के किनारे स्थित है जो अपनी प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है। यहां न केवल अयोध्या से बल्कि आसपास के जनपदों से भी संत समाज के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे होते हैं और इस भव्य आयोजन में शामिल होते हैं। गुरुवार की सुबह से ही इस स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी जो भजन कीर्तन का आनंद लेने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आतुर थे। दूर-दूर से आए संत महंत और पास-पड़ोस के निवासियों ने इस भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.