बदायूं, दिसम्बर 15 -- बिसौली, संवाददाता। सीसी रोड निर्माण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गांव परवेजनगर अफगना के रहने वाले लालाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना 12 दिसंबर को हुई। उनके घर के सामने नए सीसी रोड का निर्माण चल रहा था। लालाराम ने बताया कि उनके पड़ोसी पींकू और दिनेश पुत्र भुरे यादव, दीपक और राजीव पुत्र दिनेश ने अपने घर के सामने सीसी रोड ऊंचा और लालाराम के घर की तरफ नीचा कर दिया। लालाराम ने ठेकेदार से इसे ठीक कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने नहीं माना। इसके बाद आरोपियों ने लालाराम को गंदी-गंदी गालियां दी और मारपीट शुरू कर दी। लालाराम के भाई मुनेंद्र कुमार और रिश्तेदार शिवम ने बीच-बचाव किया, लेकिन आ...