सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड नंबर एक बाल्मीकि नगर के तिलकपुर और साहिजनवा के लोगों ने आरोप लगाया कि जल निगम द्वारा 10 साल में ही दूसरी बार पाइप डाली जा रही है। पूरी सड़क खोद कर बर्बाद की जा रही है। सड़क के बीचों बीच जेसीबी मशीन से नाला खोदकर पाइप डालने का काम किया जा रहा है।लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार के पैसे का दुरुपयोग जल निगम द्वारा किया जा रहा है। गांव में लोगों को शुद्ध पानी के लिए एक बार 10 साल पहले जल निगम द्वारा पाइप डाली गई थी। पाइप की क्वालिटी इतनी खराब थी कि आए दिन कही न कही टूट फूट जा रहा है । अब जल निगम द्वारा गांव के अंदर दूसरा पाइप डालने के लिए सीसी सड़क के बीचों बीच खुदाई की जा रही है। सभासद अमरजीत सोनू, शैलेन्द्र कुमार, पप्पू, रामू, अरुण, आलोक आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.