बदायूं, दिसम्बर 31 -- कुंवरगांव, संवाददाता। एसडीएम सदर मोहित कुमार ने नगर में पहुंचकर 46.50 लाख से बनी सीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने सीसी निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं। कहा, कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी। नगर में बीएसएनएल टावर से आरोग्य क्लीनिक साप्ताहिक बाजार तिराहा तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था। जोकि एक सप्ताह पहले ही पूरा हुआ है। किसी व्यक्ति के द्वारा जिला प्रशासन से सीसी रोड को लेकर शिकायत की गई थी। जिसमें कहा गया था कि कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया गया है। इस वजह से इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मंगलवार को सीसी निर्माण की गुणवत्ता परखने मौके पर पहुंचे और उन्होंने सड़क को खुदवाकर गुणवत्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.