फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।कमालगंज के नौसारा मार्ग से प्राथमिक विद्यालय दलेलनगर तक जिला पंचायत से स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण कार्य कुछ लोगों ने जबरन रुकवा दिया। इसको लेकर ग्रामीण विरोध पर उतर आये। दो पक्षों में नोकझोंक के बाद हंगामा हुआ। नौसारा से दलेल नगर को जो सीसी रोड स्वीकृत हुआ है उससे दलेल नगर के अलावा उमराय नगला, भुडिया, नगला खेम रैंगाई आदि गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। निर्माण कार्य जैसे ही जिला पंचायत के ठेकेदार ने शुरू कराया कुछ दबंगो ंने निर्माण कार्य रूकवा दिया। जब निर्माण कार्य रुका तो आस पास गांव के लोगों की दबंगों से नोकझोंक हो गयी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1965 से यह रास्ता चल रहा है और बीस वर्ष पहले ब्लाक स्तर से खरंजा का निर्माण कराया गया था। कुछ दबंगों ने खेतो की आराजी पूरी होने के बाद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.