फतेहपुर, फरवरी 24 -- जहानाबाद। नगर में जलनिगम द्वारा पेयजल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम कराया जा रहा है। जिसमें सीसी मार्ग को खोद दिया गया, अब मानक के अनुसार मार्ग नहीं बनवाया जा रहा। काम की हकीकत परखने पहुंचे एई से क्षेत्रीय लोगों द्वारा शिकायत की गई। जिस पर मार्ग की जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर ठेकेदार को फटकार लगाई गई। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल योजना के तहत सात ट्यूबेल व तीन पानी की टंकियों सहित 32 किमी पाइप लाइन बिछाए जाने का काम कराया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान ठेकेदार द्वारा सीसी व इंटरलाकिंग मार्गों को खोदकर छोड़ दिया गया। जिससे आवागमन में स्थानीय लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। इसके बावजूद मार्ग का मरम्तीकरण नहीं कराया गया, नतीजतन नगर वासियों का आवागमन भी दुश्वारियों भरा हो रह...