फतेहपुर, जनवरी 15 -- फतेहपुर। शहर के मोहल्ला रामनगर जेल के पीछे गुरुवार को सीसी मार्ग निर्माण कार्य का सभासद गुड्डू यादव ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया। इस मौके पर रामजी सचान, आशीष कुमार गुप्ता, राजा गुप्ता, विवेक पटेल, सुधीर तिवारी, मनीष पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...