सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में संचालित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा के तीसरे दिन कुल 3698 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। डीएम एवं डीआईओएस के नेतृत्व में गठित सचल दस्तों की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस विषय में कुल 37815 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 2220 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में कृषि शस्य विज्ञान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.