भागलपुर, फरवरी 1 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड के लगभग सभी पैक्सों में धान की खरीद काफी धीमी है। गोराडीह प्रखंड में कुल 38 सौ एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें अभी तक करीब 15 सौ एमटी धान की खरीद की सकी है। किसानों को धान अपने घर रखना पड़ रहा है। जिससे धान बर्बाद हो रहा है। वहीं कुछ किसान मजबूरी में बिचौलिए के पास औने-पौने दाम में धान बेच रहे हैं। मोहनपुर के किसान अरुण यादव ने बताया कि खरीद में देर होने से धान घर में रखा बर्बाद हो रहा है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिनेश कुमार दास ने बताया कि सीसी नहीं होने के कारण पैक्सों में धान खरीद के लिए पैसे नहीं है। जितना का सीसी मिला था उतने धान की खरीद हो चुकी है। विभाग से दो-तीन दिन में सीसी और एफआरके आने का अश्वासन मिला है। जिसके बाद ही धान खरीद संभव हो पाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...