दरभंगा, मार्च 30 -- दरभंगा। डीएमसीएच के कई विभागों में मरीजों को सरकार की ओर से मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं से लगातार वंचित किया जा रहा है। न्यू सर्जिकल बिल्डिंग स्थित मेडिसिन सीसीडब्ल्यू में वरीय अधिकारियों के निर्देशों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। शनिवार की दोपहर वहां का जायजा लेने के दौरान मरीजों के प्रति वहां की सिस्टर इंचार्ज की संवेदनहीनता साफ नजर आई। वार्ड में करीब एक दर्जन मरीजों के बेड से चादर नदारद थी। पूछने पर वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि चादर उपलब्ध रहेगी तभी न मरीजों को देंगे। ये सुन उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार को फोन लगाकर उन्हें वहां की स्थिति से वाकिफ कराया गया। उपाधीक्षक की ओर से फोन पर सिस्टर इंचार्ज को फटकार लगाने के बाद आलमीरा से साफ- सुथरी चादरें निकलकर बिछ गईं। बता दें कि वहां काफी दिनों से मरीजों के बेड पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.