मोतिहारी, फरवरी 21 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। नगर निगम बोर्ड की मासिक बैठक शनिवार को निगम कार्यालय में की गयी। इसकी अध्यक्षता महापौर प्रीति कुमारी ने की, जबकि संचालन नगर आयुक्त आशीष कुमार ने किया। बैठक में डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद गुप्ता समेत सभी वार्डों के पार्षद शामिल हुए। बैठक में शहर के विकास व सौंदर्यीकरण को लेकर विभिन्न योजनाओं व समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं पर ध्यानाकृष्ट किया। साथ बैठक में मौजूद अन्य विभागों के पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को लेकर सवाल पूछे। सवाल-जवाब का सिलसिला समाप्त होने पर विभिन्न वार्डों से पाषदों की ओर से योजनाओं को लेकर आए प्रस्ताव पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के विकास को लेकर प्रत्येक वार्ड में विकास की योजनाओं पर 1.25 करोड़ रुपए खर्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.