हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। होली के दिन काठगोदाम रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास आगजनी की घटना का सीसीटीवी कैमरों में भी पता नहीं लग सका। फुटेज में ऐसा कुछ नहीं दिखा जो कि आग लगाने की घटना को दर्शा रहा हो। अब पुलिस संभावना जता रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है। हालांकि मामले की जांच जारी है। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी में ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले जिसमें कोई अराजक तत्व आग लगाते दिख रहे हों। इस घटना में दो कार और एक बाइक पूरी तरह जबकि एक कार और बाइक आंशिक रूप से जली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.