मोतिहारी, फरवरी 2 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी पुलिस केंद्र में कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए पालना घर का संचालन किया जाता है। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चों को सुरक्षित हाथों में सौंपकर अपने कर्तव्य पर चली जाती हैं। पालना घर महिला पुलिसकर्मियों के वरदान साबित हो रहा है। पालना घर में बच्चों को रखकर अपने कर्तव्य पथ पर जानेवाली महिला पुलिसकर्मियों को कोई चिंता नहीं रहती है। उनके बच्चों को घर जैसा माहौल मिलता है। इसके कारण महिला पुलिसकर्मियों के कार्यक्षमता में कोई कमी नहीं आती है। मोतिहारी एसपी कार्यालय के बगल में स्थित पालना घर आंगन (ऐन इनिएटिव बाए मोतिहारी पुलिस) का संचालन किया जाता है। इसमें बच्चों की देखरेख के लिए तीन ट्रेंड महिला पुलिसकर्मी कार्यरत है। इसमें 10-15 बच्चों के रहने की क्षमता है। रोजना 10-12 बच्चे इ...