मोतिहारी, फरवरी 9 -- तुरकौलिया, निसं। थाना क्षेत्र के माधोपुर गोपाल चौक पर दो आभूषण दुकानों में चोरी की जांच के लिए सीसीटीवी के हार्ड डिस्क से फोटो व वीडियो निकालने में पुलिस जुटी हुई है। वहीं डीआईओ टीम टॉवर डंप व अन्य अत्याधुनिक विधि से चोर को शिनाख्त करने में लगी है। पुलिस चोरों को पकड़ने में दुकानदारों से सहयोग ले रही है। मालूम हो कि 6 फरवरी की रात में माधोपुर गोपाल चौक स्थित इंडियन बैंक के नीचले तल्ला स्थित टुनटुन ज्वेलर्स के शटर व ताला काटकर चोरों ने दुकान से करीब 18 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चुरा लिए थे। आभूषण दुकानदार टुनटुन कुमार घटना से काफ़ी आहत हैं। बगल में स्थित एक अजित ज्वेलर्स मे भी सेंध मारकर चोरों ने करीब चार लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए है। उक्त दुकान मे जुलाई 2025 मे भी सेंध मारकर चोरी हुई थी। जिसका अभी तक उदभेदन करने...