लखनऊ, अक्टूबर 22 -- डीएलएफ गार्डेन सिटी निवासी संजीव कुमार श्रीवास्तव इन दिनों अमेरिका गए हुए हैं। उनके इस घर पर ताला बंद है। घर पर लगे सीसी कैमरे उनके मोबाइल फोन से कनेक्ट हैं। अमेरिका में जब उन्होंने अपने घर की निगरानी की तो देखा कि कुछ समय पहले दो चोर उनके घर में घुसे थे। उन्होंने पड़ोसी को कॉल कर सूचना दी। पड़ोसी जब उनके घर पर पहुंचे तो चोर वारदात को अंजाम देकर जा चुके थे। जिसके बाद पड़ोसी ने सोसाइटी की सिक्योरिटी व मोहनलालगंज पुलिस को सूचना दी। मकान मालिक ने अमेरिका से पुलिस तहरीर ई मेल की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएलएफ गार्डेन सिटी में ए-133 फ्लैट निवासी संजीव श्रीवास्तव ने अपने घर पर लगे सीसी कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो पता चला कि रविवार की रात दो चोर उनके घर में घुसे थे। इंस्पेक्टर दिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.