बगहा, दिसम्बर 22 -- मझौलिया। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।शनिबार की रात बखरिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी आदित्य सिंह की बाइक चोरी हो गयी।चोरी की घटना का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। पीड़ित शख्स ने इस वावत मझौलिया थाना में एफआईआर किया है।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के आधार पर चोरों की शिनाख्त की जायेगी ।फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक के आसपास रेकी करते हुए दिखाई देता है ,और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो जाता है।सुबह जब पीड़ित की नींद खुली तो बाइक गायब देख उसके होश उड़ गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...