हाथरस, अक्टूबर 5 -- सीसीटीवी में कैद युवक से मारपीट का वीडियो -(A) कोतवाली सदर इलाके के मुरसान गेट ओड़पुरा तिराहा काका हाथरसी स्मारक के निकट स्थित संतोष मिष्ठान भंडार पर पास की ही कालोनी का रहने वाला एक युवक आया और उसने मिठाई खाई। मिठाई खाने के बाद दुकानदार द्वारा रुपये मांगे गए तो उसने पहले तो उसे गाली गलौज की। गाली गलौज का विरोध करने पर दबंग ने वहां पर रखे चाकू को हाथ में ले लिया और दुकानदार के गले पर लगाकर धमकाने लगा, जिससे मौके पर भीड़ लग गई। काफी हंगामा होने के बाद आरोपी दुकानदार धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस बात की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां पर हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी देखे। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.