लखनऊ, फरवरी 24 -- पड़ोसियों के मुताबिक मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी को रात करीब 12:30 बजे अपने मकान के अंदर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दिए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसके बाद वह बाहर निकलते कहीं नजर नहीं आए। मकान के सामने लगे कैमरे में उनकी एंट्री तो दर्ज है, पर एग्जिट का कोई फुटेज नहीं मिला। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ। लोगों ने सीसीटीवी देखा, मगर यह अंदाजा नहीं लगाया कि घर के अंदर ही उनकी हत्या हो सकती है। अब यही फुटेज मामले की सबसे अहम कड़ी बन गया है। पुलिस ने सीसीटीवी की बारीकी से जांच की है और पुष्टि की है कि मानवेंद्र सिंह घर के अंदर गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...