आजमगढ़, फरवरी 4 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़हरडीह गांव में छोटी सरयू नदी के पुल के नीचे से बरामद हुए गोवंश के पांच सिर की घटना में दूसरे दिन पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। दूसरे दिन भी पशु तस्करों का सुराग नहीं मिला। खुलासा के लिए गठित चार टीमे जांच कर रही है। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। महराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह गांव में छोटी सरयू नदी के पुल के नीचे गोवंश के काट कर फेके गए पांच सिर मंगलवार को मिले थे। पुल के नीचे गोवंश का सिर मिलने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य की तहरीर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया है। दो टीम...