रायबरेली, फरवरी 6 -- रायबरेली संवाददाता। वंदेभारत ट्रेन पर हुए पथराव की घटना को लेकर आरपीएफ ने सीसी फुटेज मांगे थे। मांगे गए सीसी फुटेज के आधार पर घटनास्थल शहर के नयापुरवा के पास का पाया गया है। आरपीएफ ने मामले की विवेचना शुक्रवार से शुरू कर दिया है। पिछले सोमवार को देर शाम प्रयागराज से गोरखपुर जा रही गाड़ी संख्या 22550 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसको लेकर आरपीएफ ने वंदेभारत एक्सप्रेस के बोगी नंबर सी-6 के सीट नंबर 20 पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मांग गोरखपुर से की गई थी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एके सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार की सुबह आ गए हैं। फुटेज के आधार पर के मामला रेलवे गेट नंबर 27 से दरियापुर के मध्य नया पुरवा के पास का निकला है। इसके आधार पर विवेचना आरपीएफ उप निरीक्षक नरसीराम गुर्जर को सौंपी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.