नई दिल्ली, जून 18 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। जीएसटी चोरी के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने एक आरोपी की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है। आरोपी ने आईटीओ स्थित सीजीएसटी नॉर्थ ऑफिस से अक्तूबर 2024 के सीसीटीवी फुटेज दिलवाने की मांग की थी। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ सिंह ललेर की अदालत ने कहा कि यह याचिका न्याय प्रणाली के दुरुपयोग का उदाहरण है। अदालत ने कहा कि सक्षम और धनवान वादी जब गैर जरूरी कानूनी रास्ते अपनाते हैं, तो इससे न्याय प्रणाली धीमी होती है। इसके कारण वास्तविक वादियों को उचित समय पर न्याय नहीं मिल पाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.