अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव बावली चौक से छात्र के अपहरण के प्रयास के मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग लगा पाने में असफल साबित हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर खालसा निवासी पीयूष (10) पुत्र नीरज गोस्वामी एक निजी स्कूल कक्षा तीन का छात्र है। बीते गुरुवार को वह स्कूल वाहन से नरियांव बावली चौक पर उतरकर अपने पिता की दुकान पर जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था इतने में दो लोग मोटरसाइकिल से आए और मासूम को जबरदस्ती बैठा कर ले जाने लगे। बालक के शोर मचाने पर बदमाश उसे लखनडीह रोड पर छोड़ कर फरार हो गए। पीयूष ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.