आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इससे पहले इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न होनी हैं। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बोर्ड की तरफ से इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर नया नियम लागू किया गया है। जिस विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे, वहां बगल के दूसरे विद्यालय में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से ड्यूटी चार्ट पहुंचना शुरू हो गया है। जिले में 487 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक होंगी। शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.