देवरिया, फरवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के सीसीटीवी कैमरों से गौशालाओं की निगरानी होगी। शासन के निर्देश पर सभी गौशालाओं में सीसीटीवी लगाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ तथा शहरी में ईओ को सीसीटीवी लगवाने की जिम्मेदारी है। एक सप्ताह में सभी गौशालाओं में सीसीटीवी लगवाना है। इसकी निगरानी सीवीओ आफिस में बने कन्ट्रोल रूम से की जायेगी। आवारा पशुओं से शहरी लोगों व किसानों को निजात दिलाने को नगर पालिका, नगर पंचायतों व ब्लाकों में गौशालायें खोली गयी हैं। जहां पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के आवारा पशुओं को रखा जाता है। शहरी क्षेत्र के गौशालाओं के रख रखाव की जिम्मेदारी नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्र का खण्ड विकास अधिकारियों को दी गयी है। जिले में 21 गौशालाओं में कुल 2848 गौवंशीय पशु रह रहे हैं। गौशालाओं में गौवंशीय पशुओं की देखरेख व उनकी न...