चमोली, दिसम्बर 13 -- पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने शनिवार को पोखरी में थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखी गई। उन्होंने पोखरी क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन को देखा तथा कैमरों को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए। हवालात का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाने में उपलब्ध आपदा उपकरणों एवं सामग्री की जांच कर उनकी उपयोगिता व तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए धरपकड़ सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं के मध्...