हरदोई, जनवरी 27 -- टड़ियावां। क्षेत्र के साखिन-गोपालपुर में पड़ने वाले 84 कोसी परिक्रमा के पांचवें पड़ाव को लेकर मंगलवार को क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत कुमार सिंह ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रेन बसेरा साखिन- गोपालपुर से लेकर के साधु संत एवं श्रद्धालु के रात्रि विश्राम वाले स्थलों का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री चौहान ने बताया कि पड़ाव स्थल से लेकर के सीतापुर बॉडर तक साधु संत एवं श्रद्धालुओं के निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों को सीसीटीवी कैमरों से लेश कर दिए जाएंगे। सीओ श्री चौहान ने आगे कहा कि पूर्व से रेन बसेरे के निकट परिक्रमार्थियों के निगरानी के लिए एक अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जाती थी, इस बार भारी भीड़ के मद्देनजर अन्य भी अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जाएंगी, सीओ श्री चौहान ने कहा कि परिक्रमार्थियों की निगर...