बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षा को बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर शुरू कराया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई है। पहले दिन शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई है। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर प्रयोगात्मक परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा। जिले में 87 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर 14,624 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। मंगलवार को 14 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा हुई है। यहां पर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई है। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा पर निगरानी की गई है। किसी तरह लापरवाही नही मिली है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी बनाए हुए थे। मंगलवार को 32 केंद्रों पर परीक्षा होगी।

हिंदी हिन...