बेगुसराय, फरवरी 9 -- नावकोठी,निज संवाददाता। महेशवाड़ा पंचायत अंतर्गत बभनगामा गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता मो. कलीम की पत्नी असबदी खातून ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि रात में घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात खटखट की आवाज सुनकर नींद खुली तो बाहर निकलकर देखा कि पांच-छह अज्ञात लोग घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। सभी बदमाशों का चेहरा गमछे से ढका हुआ था जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड अंकित कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.