बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। डिजिटल डेटा प्रबंधन में भी जिला पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता साबित की है। पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) की ताजा रैंकिंग में जिला पुलिस ने प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में मुकाम पाया है। दिसंबर-2025 की सूची में बुलंदशहर को प्रदेश भर में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिला बस्ती, हापुड़ और ललितपुर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के साथ-साथ डिजिटल डेटा प्रबंधन में भी अग्रणी मुकाम हासिल करने की ओर अग्रसर है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, बुलंदशहर पुलिस ने विभिन्न मानकों पर 99.98 प्रतिशत का स्कोर हासिल किया ह...