पीलीभीत, फरवरी 16 -- पूरनपुर। चीनीमिल में जाम की समस्या के लिए किसानों ने सीसीओ को जिम्मेदार ठहराया है। उनकी कार्यशैली को लेकर किसानों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वीडियो के माध्यम से राज्यमंत्री से पूरनपुर चीनी मिल को बेहतर ढंग से संचालित कराने की मांग की। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल का संचालन बे पटरी सा है। तकनीकी खराबी से मिल बार बार बंद हो रही है। गत दिनों पहले हैवी इंडेट जारी करने से चीनीमिल में गन्ना भरे वाहनों का जाम लगा हुआ है। भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने इस अव्यवस्था के लिए सीसीओ को जिम्मेदार बताया है। एक सप्ताह से किसान चीनीमिल में जाम के झाम से जूझ रहे हैं। लगभग आठ सौ टैक्टर टाली मिल यार्ड में मौजूद है। आरोप है बिना तैयारी के भारी भरकम इंडेट जारी कर दिया। पूर्व में भी यहां तैनाती के दौरान अव्यवस्थाएं पसार दी ग...