मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में बीटेक छात्र पर हुए हमले के मामले में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी शुक्रवार को कैंपस पहुंचे और छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने साफ कहा कि कैंपस का माहौल बिगाड़ने वाले कतई बख्शे नहीं जाएंगे। उधर, मेडिकल पुलिस ने छात्र की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिहार निवासी आशुतोष पांडेय सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा है। गुरुवार शाम आशुतोष दो सहपाठियों अभिनव और प्रत्यूष के साथ टहल रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। आशुतोष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि शुक्रवार दोपहर उसे छुट्टी मिल गई। शुक्रवार को सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी कैंपस पहुंचे और आशुतोष से मिले। उन्होंने पूरा घटनाक्रम जाना और फिर कैंपस में गश्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.