रांची, नवम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की शुक्रवार को दरभंगा हाउस में हुई बैठक में कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने समेत कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। बताया गया कि भुरकुंडा जवाहर नगर सीएमसी का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं भुरकुंडा एरिया अस्पताल में दवा की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित होगी। डॉक्टरों की कमी दूर करने पर भी आश्वासन दिया। अस्पतालों में कार्यरत पैरामेडिकल, आया और अन्य स्टाफ जो नियमित होना चाहते हैं, उन्हें नियमित करने पर सहमति बनी। ढोरी (बेरमो कोलांचल) में दाह संस्कार हेतु इलेक्ट्रिक मशीन लगाने और चार क्षेत्रों में प्रगति पर चल रहे मेकोन फिल्टर प्लांट के कार्य को तेजी देने की बात भी बैठक में की गई। मगध-चंद्रगुप्त क्षेत्र के लिए हजारीबाग से बस सेवा उपलब्ध कराने, तथा सीएमसी के माध्यम से ...