चतरा, दिसम्बर 16 -- टंडवा निज प्रतिनिधि मगध आम्रपाली में दो हजार लाख टन कोयला उत्पादन के बाद सीसीएल में मुआवजा दर की बढ़ोतरी का मामला कोयलांचल में गरमाने लगा है। इस मामले में भाजयुमो के जिला महामंत्री विकास मालाकार ने कहा है सीसीएल प्रति एकड़ लगभग नौ लाख मुआवजा दे रही है जो किसानों के साथ शोषण है। विकास ने कहा कि दस साल पहले सीसीएल ने जो मुआवजा नौ लाख प्रति एकड़ तय किया वह आज भी दर वहीं है। भाजयुमो के महामंत्री ने कहा है फिलहाल टंडवा से सिर्फ मगध आम्रपाली लगभग सालाना 50 मिलियन टन कोयला बेच रही है । सीसीएल के 30 कोल परियोजना के खर्च का बोझ सिर्फ मगध आम्रपाली उठा रही है तो किसानों को मुआवजा में बढ़ोतरी क्यों नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.