बोकारो, जनवरी 16 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चलकरी उत्तरी पंचायत निवासी प्रसन्न कुमार मंडल ने सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत डीआर/आरडी परियोजना के तहत अधिग्रहित अपनी पुस्तैनी भूमि 7.17 एकड़ में अपनी हिस्से की भूमि के एवज में नियोजन को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय में आवेदन दिया है। बताया कि दिवंगत पिता नरेंद्रनाथ मंडल ने बीते 1985 ने अपने दो नाबालिग पुत्रों क्रमशः फणींद्रनाथ मंडल एवं शिरोमणि मंडल के नाम से नियोजन के लिए प्रपत्र भरा था, जिसे बालिग होने तक सुरक्षित रखा गया। बाद में बालिग होने पर बड़े पुत्र फणींद्र को नियोजन मिला, पर शिरोमणि का मामला लटका रह गया, जिसे शिरोमणि ने अपनी मांग जारी रखी है। अब दोनों के छोटे भाई प्रसन्न मंडल ने भी उक्त भूमि पर दावा ठोकते हुए प्रबंधन को आवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...