बोकारो, जनवरी 28 -- करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रबंधन और जनता मजदूर संघ की मंगलवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर करगली आफिसर्स क्लब में एजेंडा बैठक की अध्यक्षता जीएम एसके झा ने की। संघ के एरिया सचिव ओम प्रकाश सिंह और अध्यक्ष राहुल कुमार ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों में सुधार व खदानों में काम करने वाले मजदूरों को उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षा उपकरण प्रदान करने की मांग की। मजदूरों की समय पर पदोन्नति, आवासों की मरम्मत और कॉलोनियों में पेयजल की समुचित व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। जीएम ने मांगों पर आश्वासन देते हुए यूनियन प्रतिनिधियों से कोयला उत्पादन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग की अपील की, जबकि यूनियन ने प्रबंधन को चेताया कि मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी होने पर आंदोलन किया जाएगा। एसओपी विनय रंजन टुडू, एरिया मेडिकल आफिसर पीके स...