रामगढ़, अक्टूबर 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साइड स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट की बदहाल स्थिति पर आपके अपने हिन्दुस्तान में 11 अक्टूबर को छठ घाट की तैयारियां अधर में, घाट तक पहुंचना चुनौती शीर्षक से प्रकाशित खबर पर सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन ने तत्काल संज्ञान लिया है। महाप्रबंधक अजय सिंह के निर्देश पर शनिवार को सिविल इंजीनियर बालमुकुंद उपाध्याय और सीनियर ओवरसियर डीआर महली ने घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीओइए सीटू के नेता पीडी सिंह, विनोद सोनी और रामाशंकर ठाकुर भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद सिविल इंजीनियर बालमुकुंद उपाध्याय ने बताया कि दीपावली के बाद दोनों ओर से छठ घाट तक जाने के लिए पक्का रास्ता बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को नदी तट तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के मद्देनजर घाट की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.