बोकारो, फरवरी 25 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अन्तर्गत तारमी ओपन कास्ट माइंस बुरे वक्त से गुजर रहा है। संभवत: सीसीएल मुख्यालय का ध्यान इस बंद पड़ी कोलियरी की तरफ नहीं है। तारमी में कार्यरत सभी श्रमिकों का स्थानांतरण विभिन्न परियोजनाओं में करते हुए मशीनों को भी शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं एक अधिकारी को इस बंद परियोजना का प्रबंधक बनाया गया है। यहां सीसीएल के सुरक्षा कर्मी सहित गिने चुने बाबू एवं इमरजेंसी वर्कर्स को रखा गया है। इस परियोजना के लिए 147 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण का मामला काफी धीमी गति से चल रहा है। हालांकि कुछ वर्ष पहले जमीन क्लीयरेंस मामला शांत सा हो गया है। जमीन क्लीयरेंस नहीं होने की वजह से माइंस का विस्तारीकरण में बाधा खड़ी हुई जो अबतक बाधित है। प्रबंधन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी जमीन क्लीयरेंस क...