बोकारो, अक्टूबर 1 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी व बीएंडके प्रक्षेत्र में 30 सितंबर को विदाई समारोह मनाया गया। ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत नारायण मांझी को सेवानिवृत्त होने पर ढोल-बाजा के साथ कर्मचारियों ने स्वागत किया। कुल नौ कर्मियों को विदाई दी गयी। महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में समारोह में जीएम रंजय सिन्हा सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया गया। एसओपी कुमारी माला, कार्मिक प्रबंधक अविनाश सिंहा व तौकीर आलम तथा यूनियन प्रतिनिधियों में बैजनाथ महतो, जितेंद्र दुबे, विनय सिंह, विकास सिंह, महेंद्र सिंह व जवाहरलाल यादव के अलावा राम देश राम, संजय रविदास, शिव महतो, संतोष महतो, बलराम तिवारी, उमा शंकर, विक्की महतो, ओम सिंह, राज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.