रामगढ़, फरवरी 21 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल डीटी अनूप हंजुरा ने शनिवार को हजारीबाग कोयला प्रक्षेत्र के केदला वाशरी और केबीपी परियोजना का निरीक्षण किया। केदला वाशरी में डीटी ने रॉ कोल, मुख्य प्लांट, जीग और सैलरी पैंड का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने पावर कोल, रिजेक्ट कोल, मिडलिंग कोल की जानकारी केदला वाशरी पीओ एनके झा से लिया। डीटी ने केदला वाशरी पीओ एनके झा से कहा कि वाशरी को और आगे बढ़ाइए। वाशरी को आगे बढ़ाने में अगर किसी प्रकार की मदत चाहिए तो आप मुझे सिधे बताएं हर तरह का सहयोग किया जाएगा। वहीं डीटी ने निर्माणाधीन बसंतपुर तापिन वाशरी साइट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। वहीं डीटी ने कोतरे बसंतपुर पचमो (केबीपी) परियोजना का भी निरीक्षण किया। मौके पर परियोजना पदाधिकारी एससी गुप्ता से परियोजना के बारे में विस्तार ...