गिरडीह, दिसम्बर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना के सामने सीसीएल डीएवी मोड़ पर रविवार दोपहर टोटो व बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक से टक्कर मारने के बाद टोटो पलट गया। वहीं बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर इधर-उधर छितरा गए। घटना में टोटो चालक को पैर में गंभीर चोट आयी है। वहीं टोटो पर सवार महेशलुंडी की एक महिला और उसके साथ अन्य दो लड़की एवं एक लड़का बाल-बाल बच गये। हालांकि महिला को भी पैर में चोट आयी है और वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही है। घटना के बाद हो-हल्ला सुन तत्काल मुफस्सिल थाना के आरक्षी नित्यानंद भोक्ता, आदित्य कुमार, अनिमा समेत अन्य दौड़कर सड़क पर आये और स्थानीय लोगों की मदद से पलटे टोटो को सीधा किया। साथ ही टोटो चालक व टोटो पर सवार महिला और दो लड़की व एक लड़का को उठाया। इसके बाद तुरंत मुफस्सिल थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.