गिरडीह, नवम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल डीएवी के पूर्व छात्र निशांत कुमार सिन्हा डीएसपी बने हैं। उन्हें शुक्रवार को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला है। सीसीएल डीएवी के प्राचार्य ओपी गोयल ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के लिए बहुत गौरव का अनुभव लेकर आया था। इस दिन झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया था। जिसमें विद्यालय के कई छात्रों ने अपना परचम फहराया था। बताया कि इस परिणाम में निशांत सिन्हा ने 61 वां स्थान, दिव्या भारती ने 101 वां स्थान तथा रूपाली रोशन ने 106 वां स्थान प्राप्त कर खुद को साबित करते हुए परिवार सहित पूरे विद्यालय का मान बढ़ाया। गोयल ने कहा कि पूर्व में भी कई छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। ...