रांची, फरवरी 13 -- रांची, संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा शुक्रवार को अम्बाटोली स्थित निजी स्कूल में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर मानव संसाधन निदेशक की देख-रेख में संपन्न हुआ। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिए। मौके पर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर व हाईपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई। इसके अलावा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच व उपचार भी किया गया। इसके बाद लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गईं। कैंप के संचालन में सीएमए इंचार्ज डॉ. भरत सिंह, सीएमओ डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. आशिमा, डॉ. सत्यप्रकाश रंजन, डॉ. नीलू, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. वीणा, जॉन बोदरा, सीएसआर प्रबंधक चंदन कुमार समेत अन्य का योग...